Search

 
 
 

गोड्डा : बिजली पोल से टकरा कर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर खलासी

 
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस पर लगाया गिट्टी के अवैध परिवहन को शह देने का आरोप
Godda : तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रांसफर्मर लगे बिजली पोल से टकराते हुए पलट गया. हादसे में चालक और उपचालक की जान बाल बाल बच गई. घटना बुधवार 5 जुलाई की देर रात एक बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार भागलपुर से गिट्टी लाने के लिए पाकुड़ जा रहा ट्रक महगामा थाना अंतर्गत नुनाजोर गांव से हनवारा जाने वाली सड़क पर खुटहरी गाव के समीप अचानक बेकाबू हो गया. जिसके बाद ट्रांसफार्मर लगे बिजली पोल से टकराते हुए पुलिया को तोड़ते हुए सड़क के किनारे जाकर पलट गया. ट्रक जब पोल से टकराया, उस दौरान ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित हो रहा था. टक्कर के दौरान जोरदार आवाज़ हुई. जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर और खलासी को सही सलामत बाहर निकाला. [caption id="attachment_690536" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/TRUCK-POLE-PALTA-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बिजली पोल से टकराकर पलटा ट्रक[/caption] ड्राइवर बबलू शेख ने बताया कि अचानक सामने से दूसरी ट्रक आ जाने की वजह से ब्रेक लगाना पड़ा और लेकिन ब्रेक ने काम नहीं किया. जिसके कारम यह हादसा हुआ. सुबह होने पर ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि गिट्टी लदे ओवरलोड कई ट्रकों का परिचालन इस ग्रामीण सड़क से होता है. जिसमे अधिकांश गाड़ियों के कागज अवैध होते है. ग्रामीणों ने पुलिस की मिलिभगत का आरोप भी लगाया. पुलिस ने काफ़ी मशक्कत के बाद लोगों को सड़क से हटाया. यह">https://lagatar.in/godda-city-getting-submerged-due-to-non-existence-of-ponds/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : तालाबों का अस्तित्व समाप्त होने से जलमग्न हो रहा शहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही