Search

 
 
 

गोड्डा : बारह वारंटी गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद

 
Godda : आपराधिक मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ कप्तान के निर्देश पर जिला के सभी थानों में एक साथ कार्रवाई की गई. जिसमें बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि चोरी की चार मोटरसाइकिलों को भी बरामद कर लिया गया. महगामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महगामा थाना क्षेत्र के सरोतिया गांव में मोटरसाइकिल की चोरी होने की सूचना मिली थी. अनुसंधान के क्रम में मिली जानकारी के बाद ग्राम भांजपुर से मंगल यादव को पकड़ा गया. इसके घर से चोरी की बाइक बरामद की गई है. इसी की निशानदेही पर चोरी गए तीन मोटरसाइकिलों को भी बरामद कर लिया गया. चोरी को लेकर महगामा थाने में दर्ज केस में चार वर्षों से फरार चल रहे कन्हाई यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया. नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी राजन मिर्धा को नगर पुलिस ने शिवपुर मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया. मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम कतरा के सूर्यदेव मंडल को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार कर पंजवारा थाना बिहार भेज दिया गया. सोनू कुमार साह को भी मुफस्सिल थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. वह मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार था. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-organized-criminal-gang-ashish-mishra-gang-arrested-weapons-recovered/">देवघर:

संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही