Search

 
 
 

गोड्डा : भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 
Godda : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांधीनगर में बुधवार की शाम भाजपा कार्यकर्ता मनीष साह के साथ कथित मारपीट की घटना के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार मुकेश यादव व दीपक यादव को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. ज्ञात हो कि घटना के बाद सांसद निशिकांत दुबे कार्यकर्ता मनीष साह को लेकर नगर थाना पहुंचे थे और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था. मनीष साह का आरोप था कि वो अपने घर पर भाजपा का झंडा   लगाए हुए थे. उनके पड़ोसी दीपक यादव व मुकेश यादव ने इस पर आपत्ति जताते हुए उनके साथ मारपीट की थी. इधर, गिरफ्तार मुकेश यादव व दीपक यादव ने बताया कि इस मामला राजनीतिक नहीं है, बल्कि जमीन विवाद व बिजली तार खींचने को लेकर विवाद हुआ था. इसे बेवजह राजनीतिक रंग दिया गया है. इस पर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने कहा कि मारपीट हुई थी. अब घटना के पीछे की सच्चाई जांच के बाद ही पता चल पाएगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sector-magistrate-should-follow-the-instructions-of-the-commission-in-the-voting-process-dc/">गिरिडीह

: मतदान प्रक्रिया में आयोग के निर्देशों का पालन करें सेक्टर मजिस्ट्रेट- डीसी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही