Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: थाना प्रभारी पर फायरिंग करने के दो आरोपी देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार

[caption id="attachment_625517" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-02-at-5.59.50-PM-300x231.jpeg"

alt="" width="300" height="231" /> बरामद हथियार[/caption] Godda: ललमटिया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह पर मिस फायरिंग करने की घटना में दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. महगामा एसडीपीओ शिवशंकर तिवारी ने मीडिया को बताया कि बीते 12 अप्रैल की संध्या ललमटिया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह लोहंडिया बस्ती में विधि व्यवस्था के लिए ग्रामीणों के साथ बात कर रहें थे. इसी क्रम में एक अज्ञात युवक ने थाना प्रभारी को टारगेट करते हुए फायरिंग किया जो मिस कर गया. घटना पर कांड संख्या 35/23 दर्ज कर अनुसंधान करने के क्रम में मिले सुराग के आधार पर ग्राम हरखा से दो युवक अजीत हेंब्रम और पटवारी सोरेन को थाना लाकर पूछताछ किया गया.पूरा प्रकरण ललमटिया कोलियरी में जमीन अधिग्रहण से लेकर जुड़ा हुआ है ग्रामीणों के ही दो गुट है. पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि तालझारी निवासी मानवेल हंसदा के घर पर हुए बैठक में गोपिंद्र मुर्मू, रोबिन मुर्मू, मनोज हंसदा और मनोज हेंब्रम शामिल थे. जिसमें तय हुआ कि भय पैदा करने के लिए हिलेरियस हांसदा की हत्या करना जरूरी है. वह ईसीएल के साथ मिलकर कोयला खनन करवा रहा है. मानवेल हांसदा ने ही देसी कट्टा खरीदने के लिए पैसा दिया था. जिसके बाद उसी कट्टा से मार्च महीने में भलगोड़ा हटिया में हिलेरियस हांसदा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद थाना प्रभारी बराबर ग्रामीणों के बीच दवाब बना रहें थे. इसलिए थाना प्रभारी को हटाने की योजना बनी और घटना के दिन थाना प्रभारी पर टारगेट करके फायर किया गया मगर संजोग से वह बच गए. एक सप्ताह पूर्व भी ग्राम दहुवा के अनिल हेंब्रम की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसका दामाद राम टुडू भी ईसीएल में जमीन देकर नौकरी कर रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के पास से पांच जिंदा गोली व एक देसी कट्टा बरामद कर युवकों को जेल भेज दिया है. कांड के उद्भेदन में गठित एसआईटी टीम में ललमटिया थाना प्रभारी के अलावा महगामा थाना प्रभारी मुकेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, अमित अभिषेक व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625180&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : सड़क दुर्घटना में घायल युवक अस्पताल में भर्ती, सेवा-सुश्रूषा को लेकर पत्नी व प्रेमिका के बीच हाथापाई  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही