Search

गोड्डा : बकरी को बचाने में बाइक सवार दो युवक हुए जख्मी

Godda : सड़क पर अचानक बकरी के आ जाने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए. घटना शुक्रवार 26 मई की शाम साढ़े पांच बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार पथरगामा प्रखंड के बोहा ग्राम निवासी धनेश्वर यादव का 20 वर्षीय पुत्र अशोक यादव और उमाकांत यादव का 17 वर्षीय पुत्र लालू यादव बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान बोहा मोड़ पर अचानक बाइक के सामने आई बकरी को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए. घायल दोनो युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉ मनीष कुमार ने किया. घायल अशोक यादव के सिर और पैर में चोट आई है. जख्म में टांका लगाया गया है, जबकि लालू यादव को आंशिक चोट आई है. घायल युवकों को इलाज़ के बाद घर भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/godda-mla-met-cm-regarding-demand-for-check-dam-construction-and-road-widening/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : चेक डैम निर्माण व सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर सीएम से मिली महगामा विधायक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp