Search

 
 
 

गोड्डा : दो बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत

 
दोनों बच्चे बकरी चराने गए थे कोंगाटांड़ बहियार
Godda : बकरी चराने के लिए बहियार गए दो बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. मामला महगामा थाना अंतर्गत मोहनपुर की है. बताया जाता है कि मोहनपुर के ही रहीम अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र रेहान और अताउल अंसारी का सात वर्षीय पुत्र तौफीक अपने अन्य साथियों के साथ बकरी चराने कोंगाटांड़ बहियार की तरफ गया था. बकरी चराने क्रम में दोनों बच्चे पानी से भरे एक गड्ढे में उतर गए और डूबने लगे. यह देखकर बाकी बच्चों ने शोर मचाया और घर पहुंच कर इसकी सूचना घरवालों के दी. जब गांव वाले पहुंचे और बच्चे को पानी से निकाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर महगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही, मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=728863&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : अवैध शराब लदी कार जब्त, तस्कर फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही