Search

 
 
 

गोड्डा : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 सिम कार्ड व मोबाइल बरामद

 
Godda : गोड्डा मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने कसबा गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के छह सिम कार्ड चार मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान बरामद किए गए हैं. यह जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. बताया कि पकड़े गए साइबर आरोपियों में राहुल कुमार (19 वर्ष) व रोशन कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने साइबर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि फर्जी सिम कार्ड से लोगों को फोन कर झांसे में लेते थे. इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करते ही उसकी सारी सूचनाएं ओटीपी वगैरह की जानकारी मिल जाती थे. इसके बाद उनके बैंक खाते से पैसे की निकासी कर लेते थे. पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया. छापेमारी टीम में डीएसपी कुमार गौरव, उपेंद्र कुमार महतो, अमित अभिषेक सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-will-be-run-to-take-rahul-gandhis-struggle-to-villages-sudhanshu/">धनबाद

: राहुल गांधी के संघर्ष को गांवों तक पहुंचाने को चलेगा अभियान- सुधांशु 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही