Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधी गिरफ़्तार

Godda : नगर थाना पुलिस ने सोमवार 29 मई को किराये के मकान में रह कर साइबर क्राइम की वारदातों को अंज़ाम दे रहे दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने बताया कि उनके पास से दो मोबाइल, 6 एटीएम, पैसे लेनदेन का स्क्रीनशॉट और अन्य कुछ दस्तावेज ज़ब्त किए गए हैं. शामिल युवकों की पहचान आशुतोष कुमार शर्मा पिता मनोज शर्मा और राकेश कुमार पंडित पिता कैलाश पंडित के रूप में की गई है. दोनो युवक स्थानीय गुलजारबाग मोहल्ले के रहने वाले हैं. युवकों ने बताया कि ठगी का काम करने के लिए ही किराए का मकान लिया गया था. नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर क्राइम की कुछ शिकायते मिल रही थी. इसी बीच पुलिस को मिली सूचना के आधार पर गोढ़ी दुर्गा मंदिर के बगल में अर्जुन पंडित के मकान पर छापेमारी की गई. छापेमारी में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया. नगर थाना के अवर निरीक्षक दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. यह">https://lagatar.in/godda-three-day-online-training-camp-for-mediators/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : मध्यस्थतों के लिए तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही