Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : नेटबॉल संघ के समर कैंप में दो सौ बच्चे ले रहे भाग

Godda : नेटबॉल संघ ने स्कूली बच्चों के लिए गोढ़ी नगर भवन में समर कैंप आयोजित किया है. सप्ताहव्यापी कैंप में दो सौ ज्यादा बच्चे भाग ले रहे हैं.  संघ की अध्यक्ष मोनालिसा के अनुसार भाग लेने वाले जिले के अलग-अलग स्कूलों के हैं. कैंप में बच्चों को पेंटिंग व गायन प्रतियोगिता समेत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा बच्चों को सड़क सुरक्षा की भी जानकारी दी जाएगी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा. पुरस्कृत बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा. कैंप में बच्चों की सुविधा को देखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है. अध्यक्ष ने बताया कि  समर कैंप का आयोजन हर वर्ष किया जाता है, जिसका फायदा बच्चे उठाते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653092&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : जिले के 21 नव प्रोन्नत जेएसआई को एसपी ने लगाया बैच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही