Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : नियोजन नीति के विरोध में आंदोलन कर रहे दो सौ छात्र हिरासत में

Godda : झारखण्ड सरकार की नई नियोजन नीति के खिलाफ 1 अप्रैल को संथालरगना छात्र संघ समन्वय समिति के आह्वान पर सड़क पर आंदोलन करने उतरे करीब दो सौ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इन छात्रों को बसों से सिकटिया स्थित अस्थाई कैंप ले जाया गया. उल्लेखनीय है कि नई नियोजन के खिलाफ छात्रों का हुजूम शहर के कारगिल पहंचे. यहां पहुंचते ही छात्रों ने बैरिकेडिंग कर सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई. छात्र अपनी मांगो के समर्थन में लगातार नारेबाजी करते रहे. आंदोलनकारी छात्रों को सड़क से हटाने के लिए नगर थाना पुलिस पहुंची. पुलिस को देखते ही छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया. पुलिस छात्रों को समझाने की कोशिश लेकिन छात्र नहीं माने. छात्रों के नहीं मानने पर दोपहर बाद पुलिस निरीक्षक रामाकांत तिवारी व नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो सदलबल पहुंचे तथा छात्रों को हिरासत में लेकर बसों से सिकटिया स्थित अस्थाई कैंप ले गए. मौके पर छात्र नेताओं ने कहा कि चांदी के चम्मच से खाने वाले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राजपाट चलने वाला नहीं है. राजा का बेटा अब राजा नहीं बनेगा. झारखंड में वैसे नेता की जरूरत है जो जमीन से जुड़ा हो. झारखंड में अब तक शासन कर चुकी सरकारों ने मूल वासियों को ठगने का काम किया है. दूसरे राज्य के लोग तृतीय और चतुर्थ ग्रेड की नौकरी में बहाली नहीं होंगे. पड़ोसी राज्य बंगाल का उदाहरण सामने है. कोई गैर बंगाली वहां सरकारी नौकरी हासिल नहीं कर सकता. झारखंड में भी सिर्फ आदिवासियों मूलवासियों के लिए ही सरकारी नौकरी सुरक्षित रखा जाए. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=595775&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : गाजे बाजे के साथ निकली माता की शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही