Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : बालासोर ट्रेन हादसे में गोड्डा के दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

Godda :  उड़ीसा के बालासोर रेलवे स्टेशन के निकट 2 जून की शाम  दुर्घटनाग्रस्त शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार गोड्डा के भी दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों मजदूर ठाकुरगंगटी प्रखंड के मोरडीहा गांव निवासी मिथुन कुमार पंडित और राजीव कुमार पंडित है. दोनों नौकरी की तलाश में चेन्नई जा रहे थे. कोलकाता के हावड़ा में ट्रेन पकड़ी थी. हादसे की खबर पाकर परिजन संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था. बाद में संपर्क हो पाया. राजीव पंडित ने फोन पर बताया कि मेरा हाथ टूट गया है और मिथुन का कमर व पांव बुरी तरह जख्मी है. घर वापस लौटने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन लौटने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. इसके बाद फोन कट गया. राजीव पंडित की पत्नी लाखो देवी ने बताया कि उनके पति 1 जून को चेन्नई की ट्रेन पकड़ने के लिए कोलकाता के हावड़ा स्टेशन निकले. साथ में रिश्तेदार मिथुन भी था. ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर परिजन बैचेन हैं. परिजन दोनों को लाने के लिए बालासोर जाना चाहते हैं, लेकिन अनजान जगह होने के कारण नहीं जा पा रहे हैं. मिथुन पंडित की मां दुखनी देवी ने बताया कि बेटा से कहा था कि बाहर नहीं जाकर यहीं काम करो, लेकिन बात नहीं माना. जाते समय कहा कि कुछ दिनों बाहर जाकर नौकरी करता हूं. वापस लौटने के बाद फिर नहीं जाउंगा. होनी को कुछ और ही मंजूर था. हालांकि मां को इस बात को संतोष है बेटे की जान बच गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656120&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : हत्या के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों को उम्रकै [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही