Search

गोड्डा : पोड़ैयाहाट स्टेशन पर ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत समेत दो खबरें

Godda : गोड्डा स्टेशन से चलकर सियालदह को जाने वाली मेमू ट्रेन से कटकर शिक्षक मदन मुर्मू की मौत हो गई. घटना रविवार की सुबह पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन की है. ट्रेन जैसे ही पोड़ैयाहाट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची, चढ़ने के क्रम में शिक्षक गिर पड़े और ट्रेन से कटकर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मदन मुर्मू सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सुसनी गांव के रहने वाले थे. घटना के समय शिक्षक की पत्नी भी मौजूद थी. पत्नी ने बताया कि पति समेत पूरा परिवार बासुकीनाथ दर्शन के लिए जा रहा था.पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

राममय हुआ शहर, सड़कों पर निकली भव्य शोभायात्रा 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/शोभायात्रा.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Godda :अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले रविवार को गोड्डा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा शहर के डाकबंगला मार्ग स्थित बजरंगबली मंदिर से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए हटिया चौक तक पहुंची और वापसी में कारगिल चौक, बस स्टैंड होते हुए वापस मंदिर पहुंची. शोभायात्रा में शामिल हजारों महिला, पुरुष व बच्चे श्रीराम का जयघोष करते चल रहे थे. सभी केसरिया परिधान मे थे. आगे रथ पर राम दरबार की झांकी थी और पीछे सैकड़ों महिलाएं झूमती नाचती मंगलगान करती चल रही थीं. जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया. इस दौरान पुलिस मुस्तैद दिखी. एसडीपीओ और नगर थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ यात्रा में शामिल रहे. मोके पर अनूप जायसवाल, श्रवण अग्रवाल, उमेश शर्मा, आनंद चौधरी, पंडित ललन दुबे आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/biryani-stopped-when-recovery-stopped-in-dhanbad-jail/">धनबाद

जेल में वसूली रुकी तो बिरयानी बंद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//