Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : बर्तन दुकान का ग्रिल उखाड़कर लाखों की चोरी समेत दो खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Pathargama (Godda) : गोड्डा जिले के पथरगामा मुख्य बाजार स्थित दुकान गुप्ता बर्तन भंडार का ग्रिल उखड़कर चोरों ने लाखों रुपए के बर्तन की चोरी कर ली. घटना सोमवार देर रात की है. दुकान मालिक अलोक कुमार गुप्ता के अनुसार, चोर करीब 5 लाख के सामान ले गए हैं. उन्होंने बताया कि हर सोमवार को रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए. सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर का सामना बिखरा पड़ा था. चोर दुकान के पीछे लगे लोहे का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे. चोरी गई बर्तन में कांसा का कलशी पांच पीस, कांसा का थाली- लोटा 500 पीस, गिलास-कटोरी 200 पीस, कांसा का जग बीस पीस, पीतल की हांडी दस पीस, पीतल का गमला पचास किलो, परात तीस किलो, मिक्सी छह पीस, प्रेसर कुकर दस पीस, गैस चूल्हा पांच पीस के आलावा पूजा के कई बर्तन शामिल हैं. गोड्डा एसडीपीओ जयप्रकाश नारायण चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पांडेय, पथरगामा थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

श्रद्धा के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/subhash-god.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Pathargama (Godda) : स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई. पथरगामा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमल जी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी गई. बीडीओ ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. मौके पर मार्केटिंग ऑफिसर अजय कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी कश्यप गौतम, बीपीआरओ सुदर्शन भगत, अरविंद साह, श्रीकांत, निरंजन कुमार, अंचल निरीक्षक अजय हांसदा सहित काफी संख्या में प्रखंड कर्मी मौजूद थे. गोड्डा के रोतारा चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर सर्वजीत झा की अगुवाई में लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-27411-youth-of-the-district-will-vote-for-the-first-time-in-the-lok-sabha-elections-read-3-news-together/">पाकुड़

: लोकसभा चुनाव में जिले के 27411 युवा पहली बार करेंगे मतदान समेत 3 खबरें एक साथ पढ़ें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही