Search

 
 
 

गोड्डा : ज्वेलर्स लूट मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, जेवर बरामद

 

मृत लुटेरे का मजिस्ट्रेट के सामने हुआ पोस्टमार्टम

Godda : महगामा पुरानी बाजार के केसरी टोला स्थित सोना चांदी कारोबारी विजय ज्वेलर्स में 26 अगस्त को दिनदहाड़े रिवॉल्वर की नोक पर जिस तेजी से चार नकाबपोश लुटेरे ने लूट की घटना को अंजाम दिया, उसी सक्रियता से पुलिस टीम ने भी घटना के महज दो घंटे के अंदर लूटेरे को दबोच कर लूटी गई ज्वेलरी को भी बरामद कर लिया. एक लुटेरा पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया और पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई. लूट का पूरा माल भी लुटेरे के पास से बरामद कर लिया गया. पुलिस को मिली इस कामयाबी पर लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं.

घटना में शामिल दो सहोदर भाई स्थानीय निवासी

[caption id="attachment_741860" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Loot-111-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बरामद माल के साथ पुलिस टीम[/caption] लूट की इस घटना में दो सहोदर भाइयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. इन्हीं दो भाइयों की अगुवाई में लूट का ताना-बाना बुना गया था. मूलतः पुरानी बाजार जिला साहेबगंज के रहने वाले इन दोनों की पहचान मुकेश कुमार गोंड व उदय गोंड पिता स्व जीतू गोंड के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही सीमावर्ती बिहार व बगल के थानों को अलर्ट कर दिया गया था. दो अलग-अलग बाइक पर भाग रहे अपराधियों का पुलिस व ग्रामीणों का एक दल पीछा कर रहा था.

दो देशी कट्टा, आठ कारतूस, लूटे गए जेवरात व दो बाइक बरामद

[caption id="attachment_741862" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Loootee-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बरामद हथियार[/caption] इसी क्रम में मेहरमा घोरिचक हटिया के पास लगाए गए वाहन चेकिंग को देखकर दो अपराधी पैदल भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. दूसरी बाइक पर सवार अपराधी ग्रामीणों को देख तालाब में कूद गए. इसमें एक की मौत डूबने से हो गई, जबकि दूसरा तैर कर फरार हो गया. गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, एक खोखा, सत्रह हजार नकद, लूटे गए जेवरात तथा घटना में शामिल दो बाइक को जब्त कर लिया गया है. अपराधियों का पीछा करने के क्रम में बोआरीजोर थाना के एएसआई गौतम साह जख्मी भी हो गए.

पानी में डूबकर मरने वाले अपराधी का हुआ पोस्टमार्टम

शनिवार को हुई लूट की घटना में शामिल एक अपराधी की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद रविवार को सदर अस्पताल गोड्डा में मजिस्ट्रेट मोनिका बासकी की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया. मृत अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने केस की सफलता पर पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है. यह">https://lagatar.in/godda-dead-body-of-an-unknown-youth-found-near-the-canal/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : नहर के पास से अज्ञात युवक की लाश बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही