Search

 
 
 

गोड्डा : ललमटिया में दो अलग घटनाओं में दो युवकों की हुई मौत

 
एक युवक की करंट से मौत, दूसरे ने इलाज़ के दौरान तोड़ा दम
Godda : ज़िले के ललमटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार 4 जुलाई को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई. पहली घटना भैसावरण गांव की है, जहां करंट लगने से 20 वर्षीय मोहन मुर्मू की मौत हो गई. मोहन मुर्मू अपने घर पर बिजली से संबंधित कुछ कार्य कर रहा था, इसी क्रम में तेज झटका लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृत युवक अपने घर का इकलौता पुत्र था. घटना के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. एक अन्य घटना में ललमटिया ईसीएल कोलियरी के अधीन कार्य करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी मोंटी कार्लो में कार्यरत कर्मचारी 25 वर्षीय नरेश कुमार की मौत हो गई. बताया जाता है कि दो दिन पूर्व कार्य करने के दौरान नरेश कुमार गिरकर बेहोश हो गया था. बेहोशी की हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया था. जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई. मृतक युवक मूलतः गिरिडीह जिला का निवासी था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है. यह">https://lagatar.in/godda-ten-year-old-girl-who-went-to-bath-died-due-to-drowning-in-the-pit/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : नहाने गई दस वर्षीया बच्ची की गड्डे में डूबने से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही