Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : अज्ञात शव की हुई पहचान, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

पहचान नहीं होने पर पुलिस ने कराया था शव का अंतिम संस्कार

Godda : बीते बुधवार को देवदांड थाना अंतर्गत ग्राम लिट्टी के परास जंगल से बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान तालामय मरांडी (40) के रूप में की गई है. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दिन संध्या जानकारी मिली कि महिला की लाश जंगल में पड़ी है. इस सूचना पर पुलिस टीम ने लाश को बरामद किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव की अंतिम क्रिया करवा दी गई. उस वक्त महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी थी. घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ देवडांड थाना कांड संख्या 25/23 दर्ज की गई थी. बाद में अनुसंधान के क्रम में जानकारी हुई की मृत महिला तलामय मरांडी थी. उसके पति बाबूराम हेंब्रम ने तलामय की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था. इस सूचना पर आरोपी बाबूराम हेंब्रम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई. आरोपी को दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना के बंदरजोड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया.

दूसरे पुरुष के साथ भाग जाने से पति था नाराज

पूछताछ में आरोपी बाबूराम हेंब्रम ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका उसकी पत्नी थी और बराबर दूसरे के साथ भाग जाया करती थी. घटना के दिन इस बात को लेकर वाद विवाद हुआ था और गुस्सा में आकर पेट में फैट मुक्का से मारा था जिससे उसकी मृत्यु हो गई. बाद में लाश को जंगल में फेंक दिया था. पुलिस ने गिरफ्तार पति को जेल भेज दिया है. पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई हरेंद्र कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/municipal-councils-bulldozer-runs-on-encroachment-in-godda/">यह

भी पढ़ें:  गोड्डा में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का बुलडोजर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही