Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : अज्ञात किशोर की पोरेयाहाट के बहियार से मिली लाश

Advertisement
Advertisement
शव को पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में रखा गया है सुरक्षित
Godda : पोरेयाहाट थाना अंतर्गत भटोंडा बहियार से सोलह वर्षीय एक किशोर का शव बराबर किया गया है. पुलिस ने लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है. मृत किशोर की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि पानी से भरे गड्ढे में रहने की वजह से लाश की स्थिति विकृत हो गई है. इस वजह से उसकी सही पहचान नहीं हो पा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में ही सुरक्षित रखवा दिया गया है. घटना कैसे हुई व किशार की क्या पहचान है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आशंका जताई है कि मानसिक रूप से विछिप्त रहा होगा. इस वजह से पानी में डूबने से उसकी मौत हुई हो. यह">https://lagatar.in/godda-disable-ration-card-if-not-linked-with-aadhaar-suitable/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : राशन कार्ड के आधार से जुड़े नहीं रहने पर उसे बंद कर दें : उपायुक्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही