Search

 
 
 

गोड्डा अपडेट : भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के घर ईडी का छापा

 

अमर टेकरीवाल का बहुत बड़ा है जमीन व गाड़ियों का कारोबार

Godda : शहर के बड़े कारोबारी अमर टेकरीवाल के कॉलेज मोड़ स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम ने अहले सुबह छापामारी की. तीन इनोवा कार में सवार एक दर्जन से अधिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की टीम ने अमर टेकरीवाल के आवास को घेरे में ले लिया. देर शाम तक छापामारी की कार्रवाई चल रही थी. यहां मोटी नकदी के अलावा कई कागजातों की बरामदगी की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. ज्ञात हो कि अमर कुमार टेकरीवाल भाजपा के पूर्व विधायक मनोहर टेकरीवाल के छोटे भाई हैं. संताल परगना के कई जिलों में इनकी दोपहिया और चार पहिया गाड़ियों की शो रूम है. इसके अलावा शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के साथ इनका जमीन का बड़ा कारोबार है. शहर में कई जगहों पर बड़े मॉल, दुकान सहित कई बेनामी जमीनों के ये मालिक बताए जाते हैं. बताया जाता है कि मनी लांड्रिंग के मामले में यह छापा पड़ा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही