Search

 
 
 

गोड्डा : कुआं में गिरकर घायल बच्ची की मौत पर मचा बवाल

 

नहीं मिली मुकम्मल चिकित्सा, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Godda : बकरी चराने गई दस वर्षीया बच्ची की कुआं में गिर जाने के बाद सदर अस्पताल गोड्डा जाने के क्रम में मौत हो गई. मौत के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. घटना पथरगामा प्रखंड कमलडीहा गांव की है. शिवन ततवा की दस वर्षीया पुत्री नीतू कुमारी बकरी चराने बहियार गई थी इसी क्रम में वह नहर के पास बने कुआं में गिर पड़ी. इसकी सूचना पर ग्रामीण तत्काल बच्ची को कुआं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा ले गए. लेकिन बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. गोड्डा ले जाने के क्रम में बच्ची की मौत हो गई. इधर, बच्ची मौत की खबर से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र के बाहर मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर, एम्बुलेंस भी नहीं मिली

[caption id="attachment_740119" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Godda-dea-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी[/caption] ग्रामीणों का आरोप था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था, जिस वजह से बच्ची का इलाज नहीं किया जा सका. यहां तक की एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं करवाया गया जबकि परिसर में एंबुलेंस खड़ी थी. एंबुलेंस उपलब्ध कराने के बारे में कर्मियो ने बताया कि एंबुलेंस में ड्राइवर नहीं है और ना ही पेट्रोल है. ऑन ड्यूटी चिकित्सक भी अपनी ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में प्रैक्टिस करते हैं. अस्पताल की इस कुव्यवस्था से ग्रामीण काफी नाराज थे. ग्रामीणों ने गोड्डा-पथरगामा मुख्य सड़क को घंटे तक अवरुद्ध कर दिए जाने से सड़क के दोनों और सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हो गई. घटना की सूचना पर पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार पुलिस जवानों को लेकर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया. जिप सदस्य अमित भगत भी पहुंचे. काफी समझाने बुझाने के बाद जाम को हटा लिया गया. यह">https://lagatar.in/godda-unknown-teenagers-dead-body-found-from-poreyahats-bahiyar/">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : अज्ञात किशोर की पोरेयाहाट के बहियार से मिली लाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही