2013 में शिबू सोरेन और सांसद निशिकांत ने रखी थी आधारशिला
प्रखंड क्षेत्र में वर्ष 2013 में स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दुबे और तत्कालीन झारखंड सरकार में स्टेयरिंग कमेटी के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने संयुक्त रूप से आईटीआई कॉलेज भवन की आधारशिला रखा थी. अगले एक साल में भव्य भवन बनकर तैयार भी हो गया. जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी थी कि उच्च तकनीकी शिक्षा प्रखंड स्तर पर ही संभव हो पाएगा. लेकिन सरकार के उदासीन रवैये की वजह से छात्र-छात्राओं की मंशा पर पानी फिरता हुआ दिख रहा है.स्थानीय विधायक का आश्वासन भी नही आया कोई काम
धरतीपुत्र कहे जाने वाले स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने भी मुख्यमंत्री से पत्राचार का हवाला देते हुए जल्द ही कॉलेज शुरू होने का आश्वासन दिया था. विधायक का आश्वासन जमीन पर औंधे मुंह गिरा हुआ नज़र आ रहा है. मुखिया संघ पोड़ैयाहाट के अध्यक्ष अनुपम भगत कहते है कि विकास के काम में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. सभी मिलकर काम करेंगे तो इसका लाभ जनता को ही मिलेगा. उन्होंने सरकार से अविलंब आईटीआई कॉलेज को चालू करने की मांग की, ताकि इस क्षेत्र के बेरोजगारों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो सके. यह">https://lagatar.in/godda-workers-have-to-create-the-atmosphere-to-form-modi-government-again-babulal-manradi/">यहभी पढ़ें : गोड्डा : फिर से मोदी सरकार बनाने का माहौल कार्यकर्ताओं को बनाना है : बाबूलाल मंराडी [wpse_comments_template]

Leave a Comment