Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : नवजात को झाड़ी में फेकने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

पुलिस को मिली थी नवजात, विशेष टीम कर रही थी जांच

Godda : नवजात बच्ची को झाड़ी में फेंक देने के आरोप में नगर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बीते 14 सितंबर को नगर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि रामगढ़ रोड में डायवर्सिटी पार्क के बगल में सड़क किनारे की झाड़ी में एक नवजात बच्ची को फेंक दिया गया है, जो जीवित है. इस सूचना पर नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद कर तत्काल उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. इधर, घटना को लेकर चौकीदार विमल चंद्र बाउरी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 233/23 दर्ज कर लिया गया. घटना के उद्भेदन को लेकर बनाई गई जांच टीम को दो दिन के बाद गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत एक गांव से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी उपेंद्र महतो के अनुसार टीम को मिले सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. आगे महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह">https://lagatar.in/godda-bodies-of-two-students-drowned-in-pond-recovered/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : तालाब में डूबे दोनों छात्रों का शव बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही