Search

 
 
 

गोड्डा : सदर अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

 
Godda : सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती गर्भवती महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप था कि स्वास्थ्य कर्मियों ने पैसे की मांग की थी. जिसे नहीं देने के कारण  उनलोगों ने गलत सुई दे दी, जिससे मरीज की स्थिति बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. घटना सोमवार दोपहर की है. चिलौना गांव की प्रतिमा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रतिमा की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया. प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे. उसने आरोप लगाया कि कुछ घंटे के बाद ड्यूटी पर तैनात नर्स ने सब कुछ सही-सलामत हो जाने पर बतौर नजराना 5 हजार रुपए की मांग की. मां ने खुशी से 500 रुपए दिए, जिस पर नर्स बिगड़ गई और पैसा फेंक दिया. कुछ देर बाद दर्द की सुई देने की बात कहकर नर्स ने पर्ची पर सुई का नाम लिखकर बाहर से लाने को कहा. परिजनों का आरोप है कि सुई देने के बाद मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी. इसकी सूचना नर्स को दी गई, लेकिन वह मोबाइल पर व्यस्त थी. उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर भी ड्यूटी पर नहीं था. कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई. सूचना मिलने पर गांव से दर्जनों रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया. इससे काफी देर तक अस्पताल में अराजकता की स्थिति रही. बाद में नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को शांत कराया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि  पुलिस देर से पहुंची. पैसा वसूली की बात पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-2-including-old-man-injured-in-road-accident-admitted-to-sadar-hospital/">गिरिडीह

: सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत 2 जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही