Search

 
 
 

गोड्डा : करंट लगने से बॉथरूम में महिला की मौत

 
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बाथरुम से निकाला
Godda : ईसीएल के ऊर्जानगर क्वार्टर में रहने वाली महिला की करंट लगने से मौत हो गई. घटना महगामा थाना अंतर्गत एनएचएस क्वार्टर की है. बताया जाता है कि सुनीता मरांडी 28 वर्ष बाथरूम में पानी का मोटर चालू करने के लिए स्विच ऑन कर रही थी कि करंट की चपेट में आ गई. कुछ देर तक महिला के बाथरूम से नहीं निकलने पर घर में बच्चे शोर करने लगे. हल्ला सुनकर पड़ोस से लोग जुटे और बाथरूम का दरवाजा खोल कर महिला को निकाला. आनन-फानन में लोग महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला का पति रामलाल हंसदा घटना के समय घर पर नहीं था. स्वास्थ्य विभाग कार्यरत रामलाल हंसदा की ड्यूटी श्रावणी मेला देवघर में लगी हुई है. महिला के दो छोटे छोटे बच्चे है. घटना के बाद बच्चो का रो रोकर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736022&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मां की हत्या के आरोपित की पुलिस कस्टडी में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही