Search

 
 
 

गोड्डा : ठनका गिरने से महिला की मौत, बच्चा घायल

 
Godda (Pathargama) : पथरगामा प्रखंड के हरकट्टा गांव में गुरुवार की दोपहर ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक लड़का घायल होकर बेहोश हो गया. बताया गया कि दिन के करीब तीन बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई. बादलों की गर्जन के बीच बिजली खूब चमकी. हरकट्टा गांव में अचानक वज्रपात होने से उसकी चपेट में आकर गोराडीह थाना क्षेत्र के सियालगढ़ गांव निवासी चंदन मांझी की पत्नी पिंकी देवी (30 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि एक लड़का अक्षय कुमार घायल हो गया. वह बिहार के बांका जिले के नवादा गांव का रहने वाला है. एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है. महिला ईंट-भट्ठा में मजदूरी करती थी. सूचना मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद दल-बल के साथ हरकट्टा गांव पहुंचे और महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही