Search

गोड्डा : मायके से ससुराल जाने के लिए निकली महिला दो बच्चों संग लापता

Godda : गोड्डा शहर के वार्ड नंबर तीन रौतरा मोहल्ला स्थित मायके से अपने ससुराल जाने के लिए निकली महिला ब्यूटी कुमारी(28) अपने दो बच्चों संग लापता हो गई. 10 घंटा से ज्यादा बीत जाने के बाद भी वह अपने ससुराल नहीं पहुंची. किसी अनहोनी होने की आशंका को लेकर नगर थाना में परिजनों ने लिखित आवेदन दिया है. मामले की जानकारी देते हुए सुमित कुमार ने बताया कि उनकी दीदी अपने दो बच्चों नौ वर्षीया बेटी और पांच वर्षीय बेटा के साथ दुर्गा पूजा पर आई हुई थी. रविवार की सुबह करीब छह बजे भटौंडा पोड़ैयाहाट स्थित ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी. सुबह बस स्टैंड पहुंच कर बस में बैठने के बाद दीदी ने फोन पर बताया कि वह बस पर बैठ गई है और घर पहुंच कर फोन कर देगी. गोड्डा से भटौंदा की दूरी मात्र दस किमी है, जो मुश्किल से आधे घंटे का सफर है. करीब 2 घंटा बीत जाने के बाद भी जब दीदी का फोन नहीं आया तो वापस फिर फोन करने के बाद उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा. कई बार प्रयास करने के बाद भी फोन से संपर्क नहीं होने पर जब बहनोई से बात हुई तो उन्होंने कहा कि यहां कोई नहीं पहुंचा है. लगातार तीन से चार घंटे सभी जगह खोज खबर करने के बाद भी कोई सूचना नहीं मिलने पर अपहरण होने की आशंका जताते हुये इसकी सूचना नगर थाना को दी. नगर थानेदार ने इस मामले में आश्वस्त करते हुए कहा है कि जल्दी ही महिला और बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/god-of-cricket-remembered-childhood/">क्रिकेट

के भगवान को याद आया बचपन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//