Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : फिर से मोदी सरकार बनाने का माहौल कार्यकर्ताओं को बनाना है : बाबूलाल मंराडी

Godda: जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव मेहता की अध्यक्षता में 21 मई को एक बैठक हुई. जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2024 से पहले यह माहौल पैदा कर देना है कि फिर से मोदी सरकार बने. इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द मंडल स्तर पर बैठक कर लेनी है. टोली बनाकर पार्टी के संदेश, विकास के कार्यो को लोगों के बीच जनसंपर्क कर विपक्षी पार्टियों की उनके साजिशों के बारे में बताना है. सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में झारखंड के गोड्डा जिला में जितना विकास किया है उतना झारखंड में शायद ही कहीं हुआ होगा. गोड्डा में अदाणी पॉवर, रेल परियोजना, रेडियो केंद्र, एम्स, हवाई अड्डा जैसे बड़े प्रोजेक्ट का काम हुआ है. मौके पर कांग्रेस से भाजपा में आए व्यवसाई निरंजन सिन्हा ने पांच लाख की सहयोग राशि देकर पार्टी की आजीवन सदस्यता लिया. वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने भी एक लाख रूपया सदस्यता निधि में दी. मौके पर विधायक अनंत ओझा, पूर्व मंत्री सत्यानंद बाटुल झा, विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक अशोक भगत, पूर्व विधायक ताला मरांडी, कृष्णमुरारी चौबे, विमंत साह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644229&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : सफाई कर्मियों की तीन दिनों से जारी हड़ताल स्थगित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही