Lalmatia (Godda) : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के समर्थन में रविवार को कार्यकर्ताओं ने ललमटिया में रैली निकाली. झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से डुमरिया गांव से निकाली गई रैली में सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल थे. रैली डुमरिया हाट के विभिन्न रास्तों से होते हुए गांव की प्रत्येक गली का भ्रमण कर चौराहा पहुंची. कार्यकर्ता विजय हांसदा के समर्थन में नारेबाजी करते चल रहे थे. चौराहा पर नुक्कड़ सभा में पार्टी के नेताओं ने कहा कि झारखंड से इस बार कमल खिलने वाला नहीं है. जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोटिंग का मन बना चुकी है. राजमहल से एक बार फिर विजय हांसदा की जीत पक्की है. भाजपा ने जिस प्रकार आपसी डालकर माहौल को खराब किया है, उसे जनता समझ चुकी है. [wpse_comments_template]
गोड्डा : राजमहल लोकसभा से झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
Last Updated: May 26, 2024 12:00 AM (IST)