Search

 
 
 

गोड्डा : बिहार की सीमा पर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

 
Godda : गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित झारखंड-बिहार की सीमा पर बने चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. युवक बैग में शराब की बोतलें लेकर पैदल ही बिहार सीमा की ओर जा रहा था. उसके पास से अवैध  शराब की करीब 33 बोतले बरामद की गई हैं. बोतलों पर इंपीरियल ब्लू का लेबल लगा था. युवक का नाम हरिराम कुमार है. वह बिहार के लखीसराय के महेशपुर पिंडीबाजार का रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पैदल जा रहे युवक को गोविंदपुर-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर बने चेकपोस्ट पर रोका. उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें ढाई दर्जन से अधिक शराब की बोतलें मिलीं. युवक ने बताया कि वह झारखंड से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार ले जाकर बेचने का काम करता है. एक अन्य घटना में मेहरमा पुलिस ने वारंटी दो भाइयों राजेश महतो और संजय महतो को गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी पिरोजपुर थाना क्षेत्र के मेहरमा से हुई. दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद भागलपुर जेल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही