Godda : गोड्डा के मेहरमा थाना क्षेत्र के सूढ़नी गांव में पुलिस ने छापामारी कर गांजा का कारोबार करने के आरोपी युवक श्रवण कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक किलो 125 ग्राम गांजा बरामद किया है. गांजा ग्राहकों को बिक्री के लिए पुड़िया बनाकर रखा हुआ था. पूछताछ में युवक ने अपना अपराध कुबूल कर लिया. पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया. इस बीच एक अन्य घटना में पथरगामा थाना की पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
गोड्डा : एक किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Last Updated: Apr 09, 2024 12:00 AM (IST)