Mahagama (Godda) : महगामा थाना क्षेत्र के नूनाजोर-बसंतराय मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान नूनाजोर गांव विक्की यादव (30) के रूप में हुई. बताया गया कि विक्की यादव रात में चौक से अपने घर की ओर आ रहा था. इसी दौरान पुराना पंचायत भवन के समीप किसी वाहन ने उसे धक्का मार दिया. वह सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा. शुक्रवार की सुबह उधर से गुजर ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पड़े युवक पर पड़ी. उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. [wpse_comments_template]
गोड्डा : वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Leave a Comment