Godda : जिले के पौडेयाहाट थाना स्थित द्रोपद पंचायत के राजापुर गांव में रविवार सुबह पटवन (खेत में पानी पटाने) के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान 24 वर्षीय प्रेम राउत के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना पाकर पौडेयाहाट थाना प्रभारी आर के यादव दलबल के साथ पौडेयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. परिजनों ने बताया कि चार भाई-बहन में प्रेम सबसे बड़ा था. कुछ दिन के बाद उसकी शादी भी होने वाली थी.
गोड्डा : करंट लगने से युवक की मौत, लापरवाही के कारण हुआ हादसा
Last Updated: May 12, 2024 12:00 AM (IST)