Search

 
 
 

गोड्डा : वज्रपात से युवक की मौत, चार घायल II समेत दो खबरें एक साथ

 
Godda : गोड्डा जिले में शनिवार को वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. बसंतराय प्रखंड के कैथपुरा गांव में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ बिजली कड़की. वज्रपात की चपेट में आकर गांव के अब्दुल मन्नान (32) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी घटना में महगामा थाना क्षेत्र के नयानगर गांव में वज्रपात से चार लोग जख्मी हो गए. बताया गया कि खेत में काम करने के दौरान अचानक तेज बारिश के बीच वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से खेत में काम कर रहे चार लोग जख्मी हो गए. सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों को चेतावनी

Godda : गोड्डा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या विकराल होती जा रही है. इसे देखते हुए नगर थाना पुलिस की टीम ने दुकानदारों को रोड का अतिक्रमण नहीं करने और सड़क किनारे से ठेला-खोमचा व दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दिया है. बाजार में रोड पर ठेला-खोमचा वालों की वजह से अक्सर जाम लग रहा है. ठेला खोमचा वाले शाम होते ही सामान लेकर निकल जाते हैं और फुटपाथ ठेला लगाकर बिक्री करते हैं. कुछ दुकानदार तो रोड किनारे बांस-बल्ली के साहरे दुकान लगा दते हैं. इससे सड़क संकरी हो जाती है. फुटपाथ पर चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ताए है. शनिवार को दोपहर बाद नगर थाना प्रभारी दिनेश महली व इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार में घूम-घूमकर सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों को आगाह किया. कहा कि सभी लोग अपनी दुकानें हटाकर पीछे कर लें. नाला पर लगी दुकानों का भी हटा लें, वर्ना उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-surroundings-dead-body-of-forest-guard-found-after-24-hours-after-being-washed-away-in-damodar-ii-including-4-news/">धनबाद-आसपास

: दामोदर में बहे वनरक्षी का 24 घंटे बाद मिला शव II समेत 4 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही