Search

 
 
 

गोड्डा : संदेहास्पद परिस्थिति में युवक की अस्पताल में मौत

 
चिकित्सक ने मौत के कारण पर जताया संदेह, हुआ पोस्टमार्टम
Godda : सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान पच्चीस वर्षीय युवक रवीन्द्र कुमार राय की मौत हो गई. महगामा थाना अंतर्गत ग्राम चुनाचक निवासी रविंद्र राय को रविवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घर वालों के अनुसार दो दिनों से इसकी तबीयत खराब थी. स्थानीय स्तर पर डॉक्टर को दिखाया गया था, मगर कोई लाभ नहीं हुआ. तब इसे गोड्डा लाकर भर्ती करवाया गया था. गोड्डा में इलाज कर रहे डॉक्टर तारा शंकर झा के अनुसार लड़के की मृत्यु संदिग्ध लग रही थी. असामान्य स्थिति होने की वजह से चिकित्सक ने इसकी सूचना नगर थाना को दे दी है. नगर थाना की पुलिस के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया गया. पोस्टमार्टम करवाये जाने के बाद युवक की लाश घर वाले को सौंप दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले पर आगे की कार्यवाही की जा सकेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729654&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : दो बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही