Search

 
 
 

गोड्डा : सुंदर नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक, दो घंटे बाद निकली लाश

 
Godda : पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सुंदर नदी में डूबने से मंगलवार 4 अप्रैल को 16 साल के एक युवक की मौत हो गई. घटना सुबह दस बजे के आसपास की है. गोड्डा के रौतेरा निवासी गौतम कुमार झा का इकलौता बेटा 16 वर्षीय विनय कुमार अपने दो दोस्त 19 साल के शुभम कुमार और संजीव कुमार के साथ नई मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुंदर नदी में नहाने के लिए गया था. साथियों ने बताया कि नहाने के क्रम में विनय फिसल कर गहरे पानी में डूबने लगा. हो हल्ला करने पर ग्रामीण जमा हुए और विनय कुमार को बचाने की कोशिश करने लगे. लेकिन विनय को नहीं बचाया जा सका. काफी देर की मशक्कत के बाद शव गको बाहर निकाला गया. [caption id="attachment_599263" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PITA-VILAP-300x210.jpg"

alt="" width="300" height="210" /> बेटे के शव से लिपटकर रोते पिता[/caption]

विनय की तलाश में थाना प्रभारी खुद नदी में हुए दाखिल

घटना की जानकारी मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार और एएसआई विनय कुमार मंडल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी अरुण कुमार खुद नदी में उतरकर विनय की तलाश करने लगे. तकरीबन दो घंटे के अथक प्रयास के बाद शव को निकालकर पथरगामा थाना लाया. जहां से उसे पोस्टमार्टम हेतु गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस दौरान मृतक के पिता भी मौके पर पहुंच गए थे. परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. यह">https://lagatar.in/godda-matas-procession-came-out-with-music-devotees-thronged/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : गाजे बाजे के साथ निकली माता की शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही