Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : सड़क दुर्घटना में घायल युवक अस्पताल में भर्ती, सेवा-सुश्रूषा को लेकर पत्नी व प्रेमिका के बीच हाथापाई

Godda : सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसकी सेवा-सुश्रूषा को लेकर पहली पत्नी और प्रेमिका में 1 मई को हाथापाई हो गई. पचरूखी ग्राम निवासी युवक मो. इम्तियाज अंसारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. उसे ठेला पर लादकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक की पहली पत्नी बीबी तबस्सुम और उसके परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे. इसी बीच स्थानीय गंगटा मोहल्ले की रहनेवाली चांदनी देवी भी अस्पताल पहुंचकर युवक की सेवा-सुश्रूषा करने लगी. पहली पत्नी ने विरोध किया तो दोनों हाथापाई करने लगी. देखते ही देखते अस्पताल में हंगामा होने लगा. हो हल्ला सुनकर अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई. बीबी तबस्सुम के अनुसार मो. इम्तियाज उसका पति है. उसके दो बच्चे भी हैं. फिर वह 6 माह की गर्भवती है. चांदनी देवी से उसके पति का अवैध संबंध है. वह इसी महिला के साथ गोड्डा में रहता है. पहली पत्नी और बच्चों को खर्च भी नहीं देता. वहीं चांदनी देवी का आरोप है कि वह दो बच्चे की मां है. अपने पूर्व पति से अलग होकर मो. इम्तियाज से शादी की है. हंगामा बढ़ता देख नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल से बाहर किया. इसके बाद मामला शांत हुआ. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624574&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: मजदूर दिवस पर ड्यूटी करने के फरमान से भड़का कर्मचारी संघ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही