Search

 
 
 

गोड्डा : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 
Godda : सड़क दुर्घटना में घायल युवक दीपक कुमार की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह बथानटांड़ का रहनेवाला था. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम बंका मोड़ के पास घटी. मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार रविवार की रात डीजल लेने के लिए अपने गांव से बाइक पर सवार होकर गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था. रास्ते में बंका मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें :भाजपा">https://lagatar.in/bjp-gave-pension-to-only-13-lakh-people-we-gave-pension-to-27-lakh-people-in-just-2-years-kalpana-soren/">भाजपा

ने सिर्फ 13 लाख लोगों को पेंशन दिया, हमने महज 2 वर्षों में 27 लाख लोगों को दिया : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही