Search

 
 
 

गोड्डा : मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

 
Pathargama (Godda) : गोड्डा स्थित मेला मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना बीती रात पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोकेला के समीप की है. सरैयाहाट दुमका निवासी अमन मंडल (28) अपने घर से मेला देखने गोड्डा आया हुआ था. मेला देखने के बाद देर रात्रि पथरगामा थाना क्षेत्र के ग्राम डहरलंगी स्थित ससुराल आ रहा था. इसी क्रम में जोकेला के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक अमन मंडल का पत्नी ललिता देवी एवं दो छोटे बच्चे हैं. घटना की जानकारी पथरगामा प्रशासन को मिलने के बाद पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक दिनेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी कश्यप गौतम के अनुसार मामला सड़क दुर्घटना का है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/changes-in-train-operations-many-trains-cancelled-many-routes-changed/">पलामू

: ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, जानिये कारण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही