Search

 
 
 

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गोड्डा की टीम रांची रवाना

 
Godda : खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा के खिलाड़ियों की टीम रांची के लिए रवाना हुई. ये खिलाड़ी वॉलीबाल, ताइक्वांडो व तीरंदाजी में अपना जौहर दिखाएंगे. दो दिवसीय प्रतियोगिता रांची के खेलगांव में शुक्रवार व शनिवार को आयोजित होनी है. तायक्वोंडो प्रतियोगिता में गोड्डा जिले के हिमांशु राज, आसिफ इकबाल, पवन कुमार महतो व रौशन ठाकुर भाग लेंगे. कोच अभिमन्यु कुमार ने बताया कि ये चारों खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक के प्रबल दावेदार हैं. तीरंदाजी की कोच नीलम कुमारी ने बताया कि पहली बार गोड्डा से तीरंदाजी स्पर्धा में बच्चे भाग लेने जा रहे हैं. बच्चे आत्मविश्वास से भरे हैं. निश्चित ही अच्छा परिणाम आएगा. वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक अंडर 17 आयु वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय विश्वासखानी व अंडर 19 आयु वर्ग में जयनारायण उच्च विद्यालय के बच्चे अपना दमखम दिखाएंगे. मैनेजर के रूप में शारीरिक शिक्षक सह भारोत्तोलन के राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मेंद्र साह टीम के साथ गए हैं. उन्होंने कहा की निश्चित ही तीनों स्पर्धा में मेडल की उम्मीद है. रांची रवानगी के समय खिलाड़ियों को शुभकामना देने के लिए शारीरिक शिक्षक सनी भारती, नीरज कुमार सिंह, अनंत कुमार यादव, सुशील सिंह, अजय कुमार राय, महानंद यादव, संजीव रंजन, किशोर ठाकुर, जहीर आलम, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-football-tournament-concludes-ssc-mahagama-team-winner/">गोड्डा

: फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, एसएससी महगामा की टीम विजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही