Search

गिरिडीह जिले में धूमधाम से हुई विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा

Giridih/Bengabad/Ganwa/Dhanwar : गिरिडीह जिले में बुधवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई. पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा. गिरिडीह शहर के अलावा बेंगाबाद, गावां, धानवार और आसपास के क्षेत्रों के विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य स्थानों पर छोटे-मोटे पंडाल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. सुबह से ही हो रही हल्की बारिश के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरे भक्ति-भाव से विद्या की देवी की पूजा की. सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में काफी संख्या में युवक-युवतियों ने मां सरस्वती की पूजा की. वातावरण मां सरस्वती की भक्ति में डूबा रहा. बेंगाबाद के राजकीय बुनियादी विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. छात्राओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी. स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/if-congress-comes-to-power-farmers-will-get-justice-rahul-has-announced-rajesh-thakur/">कांग्रेस

सत्ता में आयी तो किसानों को मिलेगा न्याय, राहुल ने कर दी है घोषणा : राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp