Search

 
 
 

Goilkera : सेरेंगदा में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित, सांसद-विधायक व डीसी-एसपी ने की शिरकत

 
Goilkera (Nitish Thakur): गोइलकेरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित सुदूर सेरेंगदा मैदान में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने शिरकत की.

ग्रामीणों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान करें अधिकारी: जोबा माझी

[caption id="attachment_989252" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/16-dec-ckp-sabha-1-r.jpg">

class="size-full wp-image-989252" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/16-dec-ckp-sabha-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="266" /> कार्यक्रम को संबोधित करतीं सांसद जोबा माझी.[/caption] कार्यक्रम में आये हजारों की संख्या में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा सेरेंगदा इलाका पिछड़ा जरूर है लेकिन यहां विकास की किरणें पहुंचने लगी हैं. पूर्व में यहां आने के लिए सड़क नहीं थी, लेकिन अब सड़क के साथ कारो नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है. उन्होंने अधिकारियों से कहा सुदूर इलाके से आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान करें. किसी तरह की टाल मटोल का रवैया नहीं अपनाने. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही सेरेंगदा इलाके के लिए सांसद निधि से एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा.

प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करेंगे : जगत माझी

विधायक जगत माझी ने कहा यहां की समस्याओं से वाकिफ हूं. जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करेंगे. कार्यक्रम के दौरान मानकी मुंडा और पंचायत प्रतिनिधियों ने सेरेंगदा इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की समस्या को प्रमुखता से रखा. जिसपर सांसद-विधायक और उपायुक्त ने कहा जल्द ही नये टावर लगाकर इसका समाधान कर दिया जाएगा.

नेटवर्क की समस्या को दूर किया जाएगा: उपायुक्‍त

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा सांसद और विधायक की पहल पर प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को दूर करना और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना है. यहां नेटवर्क की समस्या को दूर किया जाएगा, ताकि ग्रामीण फोन या मैसेज के माध्यम से भी हमारे तक अपनी बात रख सके.

ग्रामीणों की समस्‍या के समाधान के लिए प्रशासन कटिबद्ध : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की जो भी समस्या है उसे बताएं, समाधान करने के लिए प्रशासन कटिबद्ध हैं. जिला प्रशासन आपके साथ है. कार्यक्रम के दौरान सभी ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया. वहीं विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी के साथ लाभ दिया गया.

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

[caption id="attachment_989253" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/16-dec-ckp-sabha-2-r.jpg">

class="size-full wp-image-989253" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/16-dec-ckp-sabha-2-r.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह.[/caption] कार्यक्रम में उपरोक्‍त लोगों के अलावा उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा,  अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पारस राणा, एलआरडीसी केके मुंडू, सिविल सर्जन डॉ सुशांतो माझी,  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नलिन मरांडी, अजय केरकेट्टा, बीडीओ विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख निरूमनी कोड़ा, मुखिया, मानकी मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : देवेंद्र">https://lagatar.in/devendra-nath-mahato-may-appear-in-court-police-ready-with-vajra-vehicle-at-firayalal-chowk/">देवेंद्र

महतो की कोर्ट में हो सकती है पेशी,फिरायालाल चौक पर वज्र वाहन के साथ पुलिस मुस्तैद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही