Search

 
 
 

Goilkera : गोइलकेरा में भाजपा की आक्रोश रैली सह धरना प्रदर्शन 6 सितम्बर को

 
  • गोईलकेरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा ने की बैठक
Goilkera (Nitish Thakur) : कोल्हान प्रमंडल के सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सारंडा एवं पोड़ाहाट के वनग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों को वन पट्टा नहीं मिलने के कारण होने वाली परेशानियों को लेकर भाजपा 6 सितंबर को गोईलकेरा में आक्रोश रैली निकालेगी. इसे लेकर गुरुवार को गोईलकेरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बैठक हुई. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा, मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक उपस्थित हुये. इस दौरान 6 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर रुपरेखा तैयार की गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bhadi-mavas-festival-at-jugsalai-dadi-temple-on-2nd-september/">Jamshedpur

: जुगसलाई दादी मंदिर में भादी मावस उत्सव 2 सितंबर को
मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि वनग्राम में रहने वाले ग्रामीणों की असली पहचान जल, जंगल व जमीन से है, लेकिन वनग्राम के लोगों को उससे वंचित रखा जा रहा है. राज्य सरकार सोयी हुई है. वहीं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार लोगों को सिर्फ ठगना जानती है. लोगों को उनके हक व अधिकार से वंचित किया जा रहा है. बैठक में तय किया गया कि 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से गोईलकेरा के नेताजी चौक से प्रखंड कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी. इसके बाद वहां धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक रंजन सिंह, रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुखदेव लकड़ा, सोमनाथ गुंडूवा, शिवरतन नायक, मागो बरजो समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही