Search

 
 
 

Goilkera : देवेंद्र माझी का शहादत दिवस 14 को, श्रद्धांजलि देने आएंगे सीएम

 
Goilkera (Nitish Thakur) : जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता और सांसद जोबा माझी के दिवंगत पति शहीद देवेंद्र माझी की 30वीं पुण्यतिथि 14 अक्टूबर को गोइलकेरा में मनायी जाएगी. इस मौके पर बाजार हाट में विराट श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन भी भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस क्रम में गुरुवार को सांसद जोबा माझी के साथ उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, गोइलकेरा के बीडीओ विवेक कुमार, थाना प्रभारी कमलेश राय समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार हाट स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-saddened-by-the-demise-of-ratan-tata/">Jamshedpur

: सिंहभूम चैम्बर रतन टाटा के निधन से मर्माहत
हर वर्ष 14 अक्टूबर को पूर्व विधायक देवेंद्र माझी के शहादत दिवस पर गोइलकेरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है. इसमें बड़ी संख्या में सारंडा-पोड़ाहाट क्षेत्र के ग्रामीण और देवेंद्र माझी के समर्थक श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सांसद जोबा माझी पिछले कई दिनों से विभिन्न प्रखंडों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी कर रही हैं. सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण के दौरान झामुमो के युवा नेता जगत माझी, गोइलकेरा प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अकबर खान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनसुख गोप, प्रिंस खान, बजरंग प्रसाद समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-immersion-procession-will-be-videographed-cctv-will-be-monitored/">Jamshedpur

: विसर्जन जुलूस की होगी वीडियोग्राफी, सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही