Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड की कुईडा पंचायत में हाथी का कहर बीते दो दिनों से लगातार जारी है. पंचायत के बुरुदुईया, वनग्राम रबुआकोचा गांव में जंगली हाथियों के उत्पात से लोग परेशाय और दहशत में है. इस दौरान हाथियों ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

जंगली हाथियों ने घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज को चपत कर दिया. अचानक गांव में घुसे हाथियों के कारण कई लोग बाल-बाल बच गए. मंगलवार को मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम व कुईडा पंचायत के मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्यों को तत्काल राहत के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया.
इधर हाथियों के आतंक से ग्रामीण परेशान है. वहीं, जंगल से सटे गांव के ग्रामीण रात में रतजगा करने को मजबूर है. बता दें, कि साल के पहले महीने में जंगली हाथी के कुचले जाने से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 6 ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. वन विभाग की टीम हाथियों को खदड़ने के प्रयास में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें