Search

 
 
 

Goilkera : रेलवे ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

 
Goilkera (Nitish Thakur) : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल स्थित गोईलकेरा व महादेवशाल स्टेशन के बीच पुराना गोईलकेरा स्थित दो नम्बर डीपो के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि पुराना गोईलकेरा निवासी 35 वर्षीय राधा मोहन मेराल कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे. इसी बीच राउरकेला से बादामपहाड़ की ओर जा रही 18052 ट्रेन की चपेट में वह आ गया. इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-management-guilty-for-the-death-of-pregnant-cows-action-will-be-taken-rajeev-ranjan/">Jamshedpur

: गर्भवती गायों की मौत के लिए प्रबंधन दोषी, होगी कार्रवाई – राजीव रंजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही