Search

 
 
 

गोइलकेराः शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 3 से, विधायक करेंगे उद्घाटन

मनोहरपुर विधायक जगत माझी टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. आयोजन समिति के सचिव प्रिंस खान ने मंगलवार को बताया कि छठे क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है. धूमधाम के साथ इसका आगाज किया जाएगा. सभी तैयारी पूरी कर ली गई है.
 

Nitish Thakur


Goilkera : गोइलकेरा में वीर शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल छठा क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार से होगा. यह टूर्नामेंट गोइलकेरा हाई स्कूल मैदान में खेला जाएगा. आयोजन समिति ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. मनोहरपुर विधायक जगत माझी टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. आयोजन समिति के सचिव प्रिंस खान ने मंगलवार को बताया कि छठे क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है. प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम के साथ इसका आगाज किया जाएगा. सभी तैयारी पूरी कर ली गई है.


 सचिव ने बताया कि उद्घाटन समारोह में विधायक जगत माझी के अलावा बीडीओ विवेक कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष अकबर खान, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, प्रखंड सचिव अंघना कंडुलना, आयोजन समिति के सभी सदस्य व टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही