Search

 
 
 

गोइलकेराः शहीद देवेंद्र मांझी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

अतिथियों ने शहीद माझी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया. उद्घाटन मैच फॉरेस्ट फाइटर व कोल्हान किंग के बीच खेला गया.
 

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा स्थित हाई स्कूल मैदान में बुधवार से वीर शहीद देवेंद्र मांझी मेमोरियल छठे क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आगाज हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अकबर खान व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा उपस्थित थे. अतिथियों ने शहीद माझी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया.


उद्घाटन मैच फॉरेस्ट फाइटर व कोल्हान किंग के बीच खेला गया. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय नायक, सचिव प्रिंस खान, वसीम खान, प्रीतम गुप्ता, एजाज अहमद, राकेश गुप्ता विद्यासागर चौरसिया, सीताराम बेसरा, सपन कुमार दत्ता, इमरान खान सुमित सेन, साकेत सिंह, दिनेश बांहदा, क्रिकेट प्रेमी व स्थानीय लोग मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही