Search

 
 
 

Goilkera: विधायक जगत माझी जनता की समस्याओं से हुए रूबरू, समाधान का दिया आश्वासन

 
Goilkera (Nitish Thakur ): पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय स्थित कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को प्रमुखता से रखा. करीब तीन घंटे से अधिक समय तक विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया.

कुमदी गांव के दिव्‍यांग को बैशाखी उपलब्ध कराई

विधायक ने कुमदी गांव से आये सिला सोले जो एक दुर्घटना के बाद चलने फिरने में असमर्थ थे उन्हें तत्काल सीडीपीओ को निर्देश देकर बैशाखी उपलब्ध करायी. वहीं बैंक से जुड़ी समस्याओं को लेकर केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को कक्ष में बुलाकर समाधान का निर्देश दिया. कुईड़ा पंचायत के चमरा कोड़ा ने मोहनसाई से तारोपपी तक सड़क निर्माण की मांग की. तरकटकोचा पंचायत के मुखिया गणेश बोदरा और सारुगोडा के मुखिया सिकंदर जोंकों ने अपने पंचायत की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया.

पेयजल एवं सड़क की अधिक समस्याएं

इसके अलावा ग्रामीणों ने कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में चापाकल लगाने और भरडीहा बाजार से पंचायत भवन होते हुए सारुगाड़ा स्कूल तक सड़क निर्माण तथा गोइलकेरा में आधार केंद्र की संख्या बढ़ाने की मांग की. जिसपर विधायक ने तत्काल दूरभाष पर उपायुक्त को इस विषय पर ध्यान आकृष्ट कराया. जनता मिलन में पेयजल एवं सड़क की अधिक समस्याएं आयी. विधायक ने ग्रामीणों से कहा गर्मी के शुरुआत में चापाकल गड़वाया जाएगा.

कुछ समस्याओं का तत्काल निदान किया

अंत में विधायक ने बीडीओ सह सीओ विवेक कुमार के साथ बैठक कर कुछ बिंदुओं पर समस्याओं का तत्काल निदान किया. इसके अलावे वन विश्रामागार में गम्हरिया पंचायत के ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर सारूगाड़ा पंचायत के मुखिया सिकंदर जोंको, तरकटकोचा मुखिया स  झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश बोदरा,प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अकबर खान,खान, अमूल्य प्रधान,दिनेश नायक, सुखलाल मुर्मू के अलावे विभिन्न गांवों के ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-03-jan/">शाम

की न्यूज डायरी।।03 JAN।।अब CSC में नहीं भरायेगा मंईयां योजना का फॉर्म।।पेसा कानून लागू करने की कवायद शुरू।।JAC अध्यक्ष का कार्यकाल 18 को होगा खत्म।।CM ने जयपाल सिंह मुंडा व सावित्रीबाई फुले को किया याद।।नहीं थम रहा BPSC विवाद,पप्पू-पीके भी आंदोलन में कूदे।।सपा सांसद जियाउर्रहमान की गिरफ्तारी पर HC की रोक।।PM की झुग्गी वासियों को सौगात।।4500 करोड़ की परियोजनाओं का मोदी ने किया उद्घाटन।।सिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड से की शादी।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही