Search

 
 
 

Goilkera : महादेवशाल धाम में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

 
  • बाबा भोले नाथ की पूजा करने के लिए रविवार की रात से लाइन में लगे रहे दूर-दराज से आए श्रद्धालु
Goilkera : झारखंड के दूसरे बाबा धाम के नाम से विख्यात पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम शिव मंदिर में सावन के तीसरी सोमवार पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे. तीसरी सोमवारी पर लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. यहां शनिवार व रविवार से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. देर रात से ही श्रद्धालु कतार में लग गए. जलाभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा था. महादेवशाल मंदिर के समीप स्थित रेलवे स्टेशन के रेलवे फुट ओवर ब्रिज तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार दोपहर तक लगी रही. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया. चक्रधरपुर, मनोहरपुर, आनंदपुर, सोनुवा, गोइलकेरा, कराईकेला, चाईबासा, कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जगहों के अलावा झारखंड के अन्य क्षेत्र व ओडिशा, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालुओं पहुंचे और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग कतार में मंदिर में जाने की व्यवस्था की गई थी. वहीं मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-ramchandra-sahis-honored-the-shiva-devotees-of-ghodabandha-panchayat-going-to-deoghar/">Jamshedpur

: देवघर जा रहे घोड़ाबंधा पंचायत के शिव भक्तों को रामचंद्र सहिस ने किया सम्मानित

शिव भजन पर देर रात तक थिरके श्रद्धालु

[caption id="attachment_928466" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Goilkera-Somvari-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोमवार को गोइलकेरा के महादेवशाल धाम मंदिर में नंदी महराज की पूजा करते भक्त.[/caption] तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार रात महादेवशाल धाम मंदिर प्रांगण में चक्रधरपुर की प्रीत सेवा संघ की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था. चक्रधरपुर के भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन पेश किए. इस पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे. वहीं इस अवसर पर चक्रधरपुर से गोइलकेरा के बीच कई सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह सेवा कैंप भी लगाया गया था. साथ ही सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह भोजन, नाश्ता, पानी इत्यादि की भी व्यवस्था की गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही