Search

 
 
 

Goilkera : डुमरिया में घर पर पेड़ गिरा, क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

 
Goilkera : पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच शनिवार को गोइलकेरा प्रखंड के बारा पंचायत के डुमरिया गांव में एक घर पर सूखा विशाल आम का पेड़ गिर गया. इससे डुमरिया गांव निवासी मांगी लाल सिंकू के दो खपड़ापोस मिट्टी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है. बताया जाता है कि मांगी लाल सिंकू परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार सुबह अपने घर में थे. सुबह बारिश के बीच चली हवा के दौरान मांगी लाल सिंकू के घर के ऊपर एक विशाल आम का पेड़ गिर गया. इस घटना में मांगी लाल सिंकू व परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए. वहीं घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. इससे मांगी लाल सिंकू के समक्ष बरसात में रहने के लिए छत नहीं है. इधर पेड़ गिरने के कारण दो बिजली पोल भी टूट गया. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-late-the-founding-president-of-adivasi-ho-samaj-mahasabha-89th-birth-anniversary-of-sagu-samad/">Chaibasa

  : आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. सागु सामड की 89वीं जयंती मनी

जेसीबी लगाकर सड़क से हटवाया पेड़

[caption id="attachment_927278" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Dumaria-Damage-House-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क के बीचो-बीच गिरा पेड़.[/caption] पेड़ का अन्य भाग सड़क के बीचो बीच गिर जाने से आवाजाही भी बाधित हो गई. वहीं इसकी सूचना मिलने पर बारा पंचायत की मुखिया विनीता पूर्ति ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. वहीं उन्होंने जेसीबी लगवाकर सड़क से पेड़ हटवाया. साथ ही इस बारे में गोइलकेरा के बीडीओ सह सीओ विवेक कुमार को दी. इसके बाद सीओ विवेक कुमार ने तत्काल राजस्व कर्मचारी और पंचायत सचिव को डुमरिया गांव भेजकर पीड़ित व्यक्ति को सहायता प्रदान करने की बात कही. जिसके बाद अंचल निरीक्षक हरि लाल यादव, मुखिया विनीता पूर्ति ने पीड़ित मांगी लाल सिंकू को सहायता स्वरूप दो तिरपाल, 25 किलो चावल आदि प्रदान किए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही