Search

 
 
 

Goilkera : गोईलकेरा में मालवाहक ऑटो पलटने में एक की मौत, एक घायल

 
Goilkera (Shambhu Kumar) :  चक्रधरपुर-गोईलकेरा मुख्य मार्ग के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के उरांव टोला के समीप मालवाहक ऑटो पलटने से दो लोग घायल हो गये. इसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि चक्रधरपुर से एक मालवाहक ऑटो में सवार चालक समेत सात लोग गोईलकेरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गोईलकेरा के उरांव टोला के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-world-tribal-day-organized-in-rambha-educational-institute/">Jamshedpur

: रंभा शैक्षणिक संस्थान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन
इससे ऑटो पर सवार दो लोग घायल हो गये. इसमें मंगल कुमार व एक अन्य युवक को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंचीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से गोईलेकरा थाना के अधिकारियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए गोईलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. वहां मंगल कुमार की स्थिति गंभीर रहने पर प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसकी रास्ते में ही मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wasseypur-residents-demonstrated-at-the-corporation-office-regarding-road-construction/">धनबाद

: सड़क निर्माण को लेकर वासेपुर वासियाें ने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन  
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही